सपा की बैठक में लोकसभा चुनाव जीतने की बनी रणनीति अमृत काल संवाददाता
सपा की बैठक में लोकसभा चुनाव जीतने की बनी रणनीति अमृत काल संवाददाता

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभारी के रूप में प्रदेश सचिव शोभनाथ यादव एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमला यादव व गणेश यादव मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पार्टी संगठन को बूथ स्तर से मजबूत करना है। बढ़ती महगांई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है भाजपा ने देश में नफरत का माहोल फैला रखा है। उन्होने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वह सभी अपने घरों पर पार्टी का झण्डा लगायें। कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक मिलकर केन्द्र की भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेगी।प्रदेश सचिव शोभनाथ यादव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाये तथा पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए गावों और शहर में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कमला यादव ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी अप्रत्याशित तरीके से बढ़ी है। चुनाव से पूर्व लोकलुभावन वायदे करने वाली भाजपा ने देश की जनता को धोखा दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश यादव ने कहा कि बूथ के साथ-साथ जाति गणना का भी काम करें। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर दो महिलाओं को भी रखने का काम करना होगा। बैठक में पूर्व सांसद लालचन्द कोल, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, राजेन्द्र सिंह पटेल, रामराज पटेल, सुरेन्द्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला, कीर्ति कोल, स्वामी शरण दूबे, सतीश मिश्रा, शैलेष पटेल, वंदना पटेल, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।