जिसका शिलान्यास करते हैं उसका उद्घाटन भी करते हैं - प्रधानमंत्री

जिसका शिलान्यास करते हैं उसका उद्घाटन भी करते हैं - प्रधानमंत्री

जिसका  शिलान्यास करते हैं उसका उद्घाटन भी करते हैं - प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बेंगलुरु में मेट्रों की दो लाइनों को भी देश को समर्पित किया गया है। इससे बेंगलुरु के आईटी हब की कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है। बेंगलुरु में हर रोज लगभग 8 लाख लोग मेट्रो से सफर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का हमारा भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है। आज का भारत चंद्रयान को चंद्रमा पर उतारकर दुनिया में छाया हुआ है। आज का भारत G20 का इतना शानदार आयोजन करके दुनिया के लिए आकर्षण, उत्सुकता और दुनिया का भारत के साथ जुड़ने का एक नया अवसर बन गया है। उन्होंने कहा कि आज का भारत एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीतकर दिखाता है। आज का भारत अपने दम पर 5G लॉन्च करता है और उसे देश के कोने-कोने में ले जाता है। आज का भारत दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल लेन-देन करता है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद में कहा कि भारत की पहली रैपिड रेल सेवा ‘नमो भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाना ऐतिहासिक क्षण है। वह यहां विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बेंगलुरु मेट्रो के ‘ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर’ के दो हिस्सों का भी औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक नमो भारत का संचालन शुरू हो गया है। जिसका हम शिलान्यास हम करते हैं उसका उद्घाटन भी हम करते हैं। मोदी ने कहा कि आरआरटीएस के पहले चरण को हरी झंडी दिखाई जा चुकी है; जब हम अगले 18 महीने में दिल्ली-मेरठ पूर्ण सेवा शुरू करेंगे तब मैं आपके बीच रहूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि भारत तभी प्रगति कर सकता है जब राज्य विकसित होंगे।